Article Image
केकड़ी लायंस क्लब के प्रयासों से पांच शूरवीरों ने मृत्यु उपरांत कि नेत्रदान की घोषणा: समाज को दिखाएंगे उजाला
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी के अथक प्रयासों से पांच शूरवीरों ने मृत्यु उपरांत अपनी आंखें दूसरों के रोशनी करने के लिए उपयोग हेतु नेत्रदान की घोषणा की प्रांतीय स
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 03, 2024 • 5:16 AM IST
Share This Story
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी के अथक प्रयासों से पांच शूरवीरों ने मृत्यु उपरांत अपनी आंखें दूसरों के रोशनी करने के लिए उपयोग हेतु नेत्रदान की घोषणा की प्रांतीय सभापति अंधता निवारण अंतर्राष्ट्रीय लायंस क्लब प्रांत 32 33 e2 के एम जे एफ लायन एस एन न्याती ने कहां की एक नेत्रदान से अंधे व्यक्ति को दुनिया दिखेगी। वह जीवन भर ईश्वर प्राप्ति से भी बड़ा सुख प्राप्त करेगा नेत्रदान करने वाले पांच शूरवीरों का प्रांतीय सभापति ने माला पहनाकर स्वागत किया।

लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि केकड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह ,श्रीमती शकुंतला अग्रवाल पत्नी एस के अग्रवाल ,डॉ बृजेश गुप्ता पुत्र श्री एस के अग्रवाल मुरारी गर्ग पुत्र नारायण गर्ग, जगदीश फतेहपुरिया पुत्र किशनगोपाल फतेपुरिया इन्होंने मृत्यु उपरांत नेत्रदान की घोषणा की।
नेत्रदान की घोषणा के समय लायंस क्लब के सचिव एडवोकेट निरंजन चौधरी, कोषाध्यक्ष भागचंद मूंदड़ा ,डॉ अभिषेक पारीक,लायन पदम रांटा, लायन विनय कटारिया, राजेंद्र सोनी, दिनेश गर्ग पुरुषोत्तम गर्ग , भरत महेश्वरी, संजय जैन सभी सदस्यों ने पांच शूरवीरों को बधाई देकर कहा कि आपके नेत्रदान से पांच अंधे व्यक्तियों को दुनिया दिखेगी । उपरोक्त पांचों शुरवीरो का नेत्रदान की पत्रावली प्रांतीय सभापति ने तैयार कर के आवेदन को परिवार की सहमति से कंप्लीट कर परिजनों को बधाई दी।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement