Article Image
केकड़ी में 96 पव्वों के साथ महिला धरी, थानाधिकारी कुसुमलता मीणा का एक्शन मोड
केकड़ी - अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत केकड़ी शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से अ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 03, 2025 • 8:00 AM IST
Share This Story
केकड़ी - अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत केकड़ी शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से अवैध देशी शराब के 96 कांच के पव्वे बरामद किए गए। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सांसी बस्ती से श्मशान रोड की ओर जा रही एक संदिग्ध महिला को पकड़ा, जो पुलिस को देखकर भागने लगी थी। तलाशी लेने पर उसके कट्टे से 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुए। पूछताछ में महिला ने अपना नाम गीता देवी पत्नी रूपचंद, निवासी सांसी बस्ती, देवगांव गेट के बाहर, केकड़ी बताया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, सहायक उप निरीक्षक घीसालाल, कांस्टेबल रामराज, पंकज, राकेश, कालूराम तथा महिला कांस्टेबल पिंकी की विशेष भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement