Local News
Article Image
केकड़ी में 45 एमएम बारिश, केकड़ी के अंबापुरा बांध पर 1 इंच की चली चादर
केकड़ी क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है, इस बीच अंबापुरा बांध 1 इंच से अधिक बहने लगा है, बांध का गेज 6 फीट पहुंच गया है। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता डी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 04, 2024 • 8:08 AM IST
Share This Story

केकड़ी क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है, इस बीच अंबापुरा बांध 1 इंच से अधिक बहने लगा है, बांध का गेज 6 फीट पहुंच गया है। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता डीके जैन ने बताया कि 4 अगस्त 2024 को सरवाड़ उपखंड में 41 एमएम और केकड़ी उपखंड में 45 एमएम वर्षा दर्ज की गई। वहीं शनिवार को केकड़ी उपखंड में 94 एमएम वर्षा दर्ज की गई।मूसलाधार बारिश के चलते शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे घरों और दुकानों में पानी भर गया। शहर की निचली बस्तियों सहित पंचायत समिति कोर्ट परिसर और जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने का दृश्य जलभराव के कारण बेहद चिंताजनक रहा।जिले में जारी भारी बारिश के मद्देनजर जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने आयुक्त नगर परिषद बंटी राजपूत के साथ शहर के संभावित जलभराव और निचले क्षेत्रों का दौरा किया। कलक्टर ने संबंधित विभागों को राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले-नालियों की सफाई करवाने और जलभराव की स्थिति में निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर सहायक अभियंता विक्रम जोरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 2 days ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement