Article Image
केकड़ी में 164 दिव्यांगों का उपकरण हेतु चयन
श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर अजमेर व लायंस क्लब केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में एम एल डी स्कूल केकड़ी में निःशुल्क दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर आ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 26, 2024 • 5:28 AM IST
Share This Story
श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर अजमेर व लायंस क्लब केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में एम एल डी स्कूल केकड़ी में निःशुल्क दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर आयोजित हुआ। शिविर के विशिष्ट अतिथि एम एल डी एकेडमी संस्था केकड़ी के निदेशक अनिरुद्ध दुबे ने कहा कि मानव सेवा करना सभी व्यक्ति का कर्तव्य है हमें जरूरतमंद की सेवा करते रहना चाहिए।

समारोह की अध्यक्षता अरविंद नाहटा ने की। मुख्य अतिथि महावीर विकलांग सहायता समिति के संभाग कोर्डिनेटर सुरेश मेहरा ने कहा कि गोद में आओ चलकर जाओ चिन्हीकरण में कोई छूटे नहीं ।प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याती ने कहा कि दिव्यांग की सेवा एवं सहायता करना एक यज्ञ के बराबर है उन्होंने शिविर की विस्तृत जानकारी प्रदान की। लायंस क्लब केकड़ी के उपाध्यक्ष राकेश जैन ,कोषाध्यक्ष भरत महेश्वरी जुगल किशोर अजमेर,लायन भागचंद मूंदड़ा, लायन अनिल बंसल, विनय पांड्या , मुरारी गर्ग, डा ब्रजेश गुप्ता,पुरषोत्तम गर्ग,निरंजन चौधरी,संजय जैन,जगदीश फतहपुरिया,मोनू जैन,आशाराम जांगिड़, देवराज ने सराहनीय सहयोग किया।

प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद रेगर ने कहा कि दिव्यांग की सेवा करना भगवान प्राप्ति से कम नहीं है उन्होंने पूरे चिन्हीकरण शिविर में सराहनीय सहयोग किया ।अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी ,सुरेश साहू भी सेवा में तत्पर रहे कार्यक्रम का संचालन भागचंद मूंदड़ा ने किया।प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याती ने बताया कि कान की मशीन 28, ट्राईसाईकिल 14,कैलीपर्स 30, चाय का समान 7, वीलचेइर 5, स्टीक 30, बेशाखी 8, जयपुर फुट 9, सिलाई मशीन 25,ढाबा के सामान 8, हाथ 1 बना कर प्रदान किए जाएंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के द्वीप प्रज्वलित कर किया। अंत मे अरविंद नाहटा ने आभार प्रकट किया
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement