केकड़ी- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रारंभिक परीक्षा 2024 की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 2 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश, प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्रों की जानकारी जारी कर दी है। प्रदेशभर में यह परीक्षा 2045 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 675000 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।


आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा 38 जिला मुख्यालयों और 49 उपखंडों में आयोजित की जाएगी। कुल 87 शहरों में परीक्षा होगी। अजमेर जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें –अजमेर में 102 केंद्र, किशनगढ़ में 11 केंद्र, केकड़ी में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अजमेर जिले में कुल 42,077 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई है।