Article Image
केकड़ी में 10 दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर: सैकड़ों मरीजों को लाभ, असाध्य रोगों का सफल इलाज
केकड़ी- आयुर्वेद विभाग राजस्थान एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में केकड़ी में आयोजित 10 दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा शिविर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 19, 2024 • 8:24 AM IST
Share This Story
केकड़ी- आयुर्वेद विभाग राजस्थान एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में केकड़ी में आयोजित 10 दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा शिविर में गुरुवार को तीसरे दिन 292 रोगियों को चिकित्सा परामर्श व दवा वितरण किया गया। इनमें से 56 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इनके अलावा गुरुवार को 86 रोगियों की अग्निकर्म व वात रोगों के लिए आयुर्वेद न्यूरो थेरेपी (कपिंग पद्धति) से चिकित्सा की गई। शिविर मे सुबह 8 से 9 बजे तक रोगी व अन्य व्यक्तियों को डॉ लोकेश धाकड़ के द्वारा योग का अभ्यास कराया गया। यह शिविर अजमेरी गेट के समीप कटारिया विश्राम शाला में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर प्रभारी डॉ धर्मचंद नापित एवं सह प्रभारी डॉ कमलेश कुम्हार ने बताया कि गुरुवार से शल्य चिकित्सा की आवश्यकता वाले मरीजों के क्षार सूत्र पद्धति से ऑपरेशन शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में असाध्य रोगों से ग्रसित रोगियो की सफलतापूर्वक चिकित्सा की जा रही है। इसके अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अंजु कटारे एवं उनके सहायक चिकित्साकर्मी सविता सेन, राजू रैगर, रिंकू खींची, गौरव शेरस्या, छोटू सेन, महेश स्वामी व निहाल बालोटिया द्वारा सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, लंबर स्पॉन्डिलाइटिस, घुटना दर्द, कमर दर्द, फ्रोजन शोल्डर एवं पेट के रोगों का आयुर्वेदिक नेचरोथेरेपी द्वारा इलाज किया जा रहा है।

शिविर में डॉ रोहिताश कुमार द्वारा पैरों की किलों, आटन, एडी दर्द तथा शरीर पर मस्सों आदि का इलाज बिना चीर फाड़ के अग्निकर्म चिकित्सा क्रिया द्वारा किया गया। शिविर में कई असाध्य रोग से पीड़ित मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसी ही लम्बर स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या से लाचार एक मरीज राजकुमारी जैन का आयुर्वेद न्यूरो थेरेपी द्वारा उपचार शुरू किया गया। बताया गया कि चलने में असमर्थ होने के कारण इस मरीज को स्ट्रेचर पर लाया गया था और वह बहुत ज्यादा दर्द से पीड़ित थी, मगर शिविर में दी गई थेरेपी के बाद वह अपने पैरों पर चल कर घर लौटी। इस मरीज को दो दिन से नींद नहीं आ रही थी, मगर थेरेपी के बाद में उन्हें अच्छी नींद आई। शिविर में उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में बहुत अच्छा सुधार होने से वे बहुत प्रसन्न नजर आई।

शिविर में क्षार सूत्र चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ डॉ. विनीत जैन, डॉ. श्यामसुंदर स्वर्णकार,डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रंजना जैन, वात रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजु कटारे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ललिता कुमारी, पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. रिचा परमार एवं जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विकास गजराज व डॉ. विजय कुमारी शर्मा, के साथ आयुर्वेद विभाग की टीम द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी केकड़ी के आनंदी राम सोमानी, महेन्द्र प्रधान, संजय कटारिया, रतिराम राव, रामगोपाल सैनी, अमित गर्ग, रामनिवास छिपा, कैलाश जैन, गुलाबचंद सोमानी, यज्ञनारायण सिंह शक्तावत आदि ने शिविर में मरीजों का मार्गदर्शन किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement