Article Image
केकड़ी में हरियालो राजस्थान के तहत जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
केकड़ी- "हरियालो राजस्थान-एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान के तहत 7 अगस्त को केकड़ी में जिला स्तरीय वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण किया।कार्यक्रम के मुख्य अत
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 07, 2024 • 5:39 AM IST
Share This Story
केकड़ी- "हरियालो राजस्थान-एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान के तहत 7 अगस्त को केकड़ी में जिला स्तरीय वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघन गौतम ने पौधों की परवरिश का दायित्व ग्राम पंचायत लल्लाई को सौंपते हुए हर संभव सहयोग देने की घोषणा की। कार्यक्रम का प्रारम्भ विधायक गौतम के राजस्थानी परंपरा अनुसार माल्यार्पण और साफा बंधवा कर अभिनंदन से हुआ। इसके बाद जिला कलेक्टर श्रीमती श्वेता चौहान, जिला पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगर परिषद और तहसीलदार केकड़ी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण के महत्व पर जोर दिया और उपस्थित मातृशक्ति को तीज की शुभकामनाएं दीं। विधायक गौतम ने भी मातृशक्ति का स्वागत करते हुए हरियाली तीज की बधाई दी और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में एनसीसी के 50 कैडेट्स और एनएसएस के 100 स्वयंसेवकों ने अपनी माँ के नाम पर पौधे लगाए। एनसीसी अधिकारी हरिराम और एनएसएस अधिकारी पारस जैन ने इस अभियान का नेतृत्व किया।

अंत में, विधायक गौतम ने नगरवासियों की लम्बे समय से लंबित सेंट्रल स्कूल की मांग शीघ्र पूरी होने की घोषणा की, जिसे जनसमुदाय ने भारी करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर विनित कुमार बंसल, अतिरिक्त कलेक्टर दिनेश कुमार धाकड़, नगर परिषद बंटी देवी राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, विकास अधिकारी केकड़ी सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय जन उपस्थित रहे।















Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement