Article Image
केकड़ी में होम्योपैथी कॉलेज ने नशा मुक्त भारत अभियान में निभाई अपनी भूमिका
केकड़ी। 12 अगस्त 2024। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी ने सोमवार को राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान में
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 12, 2024 • 8:59 AM IST
Share This Story
केकड़ी। 12 अगस्त 2024। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी ने सोमवार को राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान में भाग लिया। यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "विकसित भारत का मंत्र, भारत होगा नशे से स्वतंत्र" के अंतर्गत महाविद्यालय के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना दुबे ने सभी को नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाया। इस दौरान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मीणा ने नशा मुक्त भारत अभियान की सराहना करते हुए इसे देशव्यापी पहल में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में जागरूकता फैलाने और नशे के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय के सभी सदस्यों ने इस अवसर पर अपने जिले, राज्य और राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement