Article Image
केकड़ी में हनुमान गदा रथयात्रा का भव्य स्वागत
केकड़ी में कंचन सेवा संरथान के तत्वाधान में हनुमान जी की 84 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण के लिए आयोजित हनुमान गदा रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस रथयात्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 12, 2025 • 7:57 AM IST
Share This Story
केकड़ी में कंचन सेवा संरथान के तत्वाधान में हनुमान जी की 84 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण के लिए आयोजित हनुमान गदा रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य 84 लाख योनियों को दृष्टिगत रखते हुए हनुमान जी की विशाल प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा करना है।

बजरंग दल के जिला सहसंयोजक ऋषि राज चौधरी ने बताया कि रथयात्रा के केकड़ी पहुंचने पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रथ के साथ नगर भ्रमण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए और रथ को फूलों से सजाया। यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष चांदमल जैन, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक ऋषि राज चौधरी, नगर संयोजक अनुराग शर्मा सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य भी शामिल हुए।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement