Article Image
केकड़ी में हीटवेव का कहर: प्रशासन सतर्क, अस्पतालों में विशेष इंतजाम
केकड़ी। सूर्य की तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से केकड़ी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के सम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 18, 2025 • 6:42 AM IST
Share This Story
केकड़ी। सूर्य की तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से केकड़ी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, लोग आवश्यक कार्यों को भी टालते नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते दिखाई दिए।
हीटवेव को लेकर प्रशासन सतर्क
गर्मी की गंभीरता को देखते हुए जिला कलक्टर लोकबंधु और उपखंड अधिकारी सुभाषचंद्र हेमानी के निर्देश पर तहसील कार्यालय केकड़ी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। तहसीलदार बंटी राजपूत द्वारा जारी आदेशानुसार, कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आगजनी या आपात स्थिति में संबंधित विभागों को तत्काल सूचना दी जाए। यह पहल आमजन को राहत प्रदान करने की दिशा में मानी जा रही है।
अस्पताल में विशेष निरीक्षण, तैयारियों का जायज़ा
शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गर्मी से बचाव हेतु बनाए गए विशेष हीटवेव वार्ड की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान टास्क फोर्स, रैपिड रिस्पॉन्स टीम, 108 एम्बुलेंस, बेड, ओआरएस पैकेट, दवाइयों एवं विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली।
भंडारी ने जनरेटर को कार्यशील रखने, कूलर, पंखा, एसी एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों से संवाद कर अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा साफ-सफाई सहित सभी चिकित्सकीय संसाधनों के सुचारु संचालन पर बल दिया।
प्रशासन द्वारा की जा रही यह सख्त मॉनिटरिंग एवं व्यवस्था आमजन के लिए गर्मी में राहत का काम करेगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement