Article Image
केकड़ी में श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ: शताब्दी समारोह में सैकड़ों महिलाओं की कलश यात्रा
केकड़ी, 15 सितंबर: आर्य समाज के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आज श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य संयोजन प्रधान अशोक आर्य ने किया। इस भ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 15, 2024 • 7:32 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 15 सितंबर: आर्य समाज के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आज श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य संयोजन प्रधान अशोक आर्य ने किया। इस भव्य आयोजन की शुरुआत सैकड़ों महिलाओं की कलश यात्रा से हुई, जो बड़ पिपलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, घंटाघर होते हुए आर्य समाज मंदिर, दंड का रास्ता पहुंची। यात्रा का कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

श्री राम कथा 15 सितंबर से 20 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की जाएगी। प्रथम दिवस पर प्रसिद्ध कथावाचक भवदेव शास्त्री ने राम कथा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि कथा सुनने से बच्चों को अच्छे संस्कार मिलते हैं, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है, और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। उन्होंने कहा, "सत्संग से मनुष्य के जीवन का निर्माण होता है और अच्छे विचारों से मनुष्य अच्छा बनता है। हमें सामान्य जीवन नहीं जीना चाहिए, बल्कि महान जीवन के उद्देश्य को समझकर उसे पूरा करना चाहिए।

इस शुभ अवसर पर कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित थे, जिनमें चिरंजी लाल सोनी, कैलाश चंद महावर, अशोक कुमार जैतवाल, सत्यनारायण सोनी, रतन पवार, हेमराज नायक, भागचंद आर्य, मूलचंद महावर, तेजमल पवार, बजरंग सिकलीगर, कमलेश माली, रघुवीर प्रसाद टेलर, अशोक काबरा, दिलीप सोनी, गणेश सिंह भाटी, राधेश्याम नायक, गोपाल गुर्जर, असीश सैनी प्रमुख थे।महिलाओं में श्रीमती सीमा सोनी, सुनीता सोनी, मीरा सैनी, कंचन सोनी, श्रीमती प्रेम देवी महावर, सोनू, शिवानी, मैना, मंजू भी आयोजन में उपस्थित रहीं और कलश यात्रा में हिस्सा लिया। यह आयोजन 20 सितंबर तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन श्री राम कथा के माध्यम से आदर्श और संस्कारों की शिक्षा दी जाएगी, जिससे समाज में प्रेम, शांति और समृद्धि का प्रसार हो।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement