Article Image
केकड़ी में श्रद्धा के दीपों से जगमगाया आचार्य विद्यासागरजी का प्रथम समाधि स्मृति दिवस
केकड़ी में दिगम्बर जैन समाज द्वारा आचार्य विद्यासागरजी का प्रथम समाधि स्मृति दिवस महोत्सव पूर्ण श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर विगत रात्रि को केकड़ी क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 08, 2025 • 6:56 AM IST
Share This Story
केकड़ी में दिगम्बर जैन समाज द्वारा आचार्य विद्यासागरजी का प्रथम समाधि स्मृति दिवस महोत्सव पूर्ण श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर विगत रात्रि को केकड़ी के घंटाघर पर सैकड़ों दीप झिलमिला उठे। समाज के महिला-पुरुषों, आबाल-वृद्धों ने भक्तिभाव पूर्वक आचार्य विद्यासागरजी के भव्य व विशाल तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर आचार्यश्री के समाधि महाप्रयाण का एक साल होने पर अपनी भावांजलि अर्पित की। इस दौरान एक साथ सैंकड़ों दीपक प्रज्ज्वलित होते ही सारा वातावरण उनकी जगमग रोशनी से प्रकाशित हो गया। यह नजारा देखते ही बना।

इससे पूर्व बड़ी संख्या में यहां जमा हुए जैन धर्मावलंबियों ने आचार्य विद्यासागरजी की संगीतमय आरती की व उनका गुणानुवाद करते हुए भजन गाये। इस दौरान किसी ने हथेलियों पर दीपक रखा, तो किसी ने थाल में दीपक सजाए। कार्यक्रम का संयोजन जैन सोशल ग्रुप व जिन आगम सेवा समिति ने किया। शहर के मुख्य चौराहे पर यह आयोजन होने से यहां यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने व एहतियात के तौर पर पुलिस का माकूल बंदोबस्त किया गया।

घंटाघर पर दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात दिगंबर जैन चैत्यालय प्रांगण में श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने आचार्य विद्यासागरजी के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिन्हें देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। प्रारम्भ में जिन आगम सेवा संघ के युवा सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अंत में दिगम्बर जैन समाज के संरक्षक कैलाशचंद सोनी, अध्यक्ष भंवरलाल बज व अन्य पदाधिकारियों ने स्कूल के विद्यार्थियों व कार्यक्रम का संयोजन करने वाले शिक्षकगणों को समाज की ओर से सम्मानित किया।

आचार्य विद्यासागरजी के प्रथम समाधि स्मृति दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम की ओर से केकड़ी में जयपुर रोड़ पर आचार्य विद्यासागर सर्किल बनाये जाने की घोषणा की गई। उन्होनें कहा कि आचार्य विद्यासागर जी एक दिव्य पुंज थे। वे एक वर्ग विशेष के ही नहीं, अपितु समूचे राष्ट्र के ऐसे पूजनीय संत थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, संयम, तप, त्याग, आचरण व परोपकार से जन जन को प्रभावित व लाभान्वित किया। ऐसे विरले संत की स्मृति में शहर की प्रवेश सीमा पर सर्किल का निर्माण होने से शहर का गौरव बढ़ेगा और यह संत शिरोमणी महाश्रमण के प्रति सच्ची विनयांजलि होगी। चैत्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन द्वारा जयपुर रोड़ पर आचार्य विद्यासागर सर्किल बनाये जाने के सम्बंध में विधायक शत्रुघ्न गौतम की ओर से अधिकारिक घोषणा की गई। इस घोषणा से जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement