Article Image
केकड़ी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
केकड़ी: भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल केकड़ी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पौधारोपण करके मनाई गई। मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने बताया कि श्याम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 06, 2024 • 8:09 AM IST
Share This Story
केकड़ी: भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल केकड़ी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पौधारोपण करके मनाई गई। मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। नेहरू मंत्रिमंडल में कपड़ा मंत्री रहते हुए भी, वैचारिक मतभेदों के कारण उन्होंने नेहरू की नीतियों के विरोध में अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मुखर्जी ने कहा था कि "एक देश में दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे।"


इस मौके पर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर महामंत्री रामबाबू सागरिया, कमल सांखला, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, मंडल मंत्री प्रीतम जैन, पार्षद सुरेश साहू, सुरेश चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि संजय बेनीवाल, ज्ञान प्रकाश राठी, महेश बोयत, विनोद गोठवाल, विनोद विजय सहित अनेक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement