Article Image
केकड़ी में शिक्षक संघ सम्मेलन सम्पन्न, शिक्षकों के हितों की सुरक्षा पर चर्चा
केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा केकड़ी द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी मे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 26, 2024 • 7:52 AM IST
Share This Story
केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा केकड़ी द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन हुआ। इस दौरान शिक्षकों के स्थानांतरण का मुद्दा छाया रहा। शिक्षकों ने मुखर होकर पुरानी पेंशन योजना जारी रखने की मांग की। समापन समारोह में केकड़ी पंचायत समिति के प्रधान होनहारसिंह राठौड़ मुख्य अतिथि एवं संगठन के प्रदेश संरक्षक उमरावलाल वर्मा मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बजरंगप्रसाद मजेजी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश कुर्मी, विभाग संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह राठौड़, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा एवं सभाध्यक्ष ओमप्रकाश स्वर्णकार मौजूद रहे।

संगठन के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, जिला मंत्री अर्जुन खींची, केकड़ी उपशाखा अध्यक्ष नवलकिशोर जांगिड़ एवं मंत्री भागचन्द लखारा भी मंचासीन थे। समापन समोराह का प्रारम्भ अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं संगठन के संस्थापक जयदेव पाठक के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का साफा पहनाकर, दुपट्टा ओढाकर, बैग एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बजरंग प्रसाद मजेजी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सरकार कोई भी हो, यदि संगठन बल मजबूत होगा तो सरकार को आपकी शक्ति के आगे झुकना पड़ेगा। प्रदेश सचिव भंवरसिंह राठौड़ ने बताया कि संगठन ने इस वर्ष राजस्थान के लोक देवताओं के आदर्शों और जीवनी से प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को अवगत करवाकर भावी पीढ़ी एवं समाज को जागृत करने का आह्वान किया है। लोकदेवताओं ने जनमानस में सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना, गौ रक्षा, धर्म रक्षा, सामाजिक समरसता, असाध्य रोगों के चिकित्सक एवं राक्षसों के आतंक से छुटकारा दिलाने का कार्य किया है।

मुख्य वक्ता उमराव लाल वर्मा ने मिड डे मील योजना स्वतंत्र एजेंसी को देने एवं विभाग संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने पुरानी पेंशन योजना यथावत रखने की मांग की। स्थानीय विद्यालय की छात्रा प्रियांशी सेन ने 'हल्दीघाटी म समर लड्यो' और शिक्षिका अनिता राँटा ने 'यह देश है हमारा' कविता प्रस्तुत की। प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन के पश्चात शिक्षक की गरिमा को बताने वाली एक कविता बोली तो पूरा पाण्डाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह का संचालन जिला संरक्षक बिरदीचन्द वैष्णव एवं जिला उपसभाध्यक्ष मोजेन्द्रसिंह राव ने किया। इस अवसर पर केकड़ी के वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं संगठन के पुरोधा रहे दिवंगत योगेशचन्द्र व्यास, द्वारकाप्रसाद शर्मा एवं महावीर प्रसाद सिंहल को भी स्मरण किया गया। इस दौरान संगठन के प्रयासों से गत छह माह से बकाया पोषाहार के बकाया भुगतान के लिए राजस्थान सरकार द्वारा डीईओ कार्यालय केकड़ी में बजट जारी होने पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

समारोह में भामाशाह के रूप में प्रधानाचार्य कालूराम सामरिया, सोनू कुमावत, नवलकिशोर जांगिड़, केशव विद्यापीठ के जयप्रकाश वैष्णव, संदीप शर्मा एवं पारस जैन का भी सम्मान किया गया। अन्त में कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान लादूलाल मीणा, किस्तूर चन्द माली, गोविन्द राम जांगिड़, रामस्वरूप सलावंड़िया, प्रहलाद कुमावत, दशरथलाल कुमावत, दिनेश वैष्णव एवं शिवदयाल जाट, मनीष दाधीच एवं वीरेन्द्र सोनी का भी विशेष सहयोग रहा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement