Article Image
केकड़ी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन पर मनाया जाएगा जन सेवा दिवस
10 जुलाई, केकड़ी: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन 22 जुलाई को जन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर केकड़ी के कृषि मंडी प्रांगण में एक विशा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 10, 2024 • 8:53 AM IST
Share This Story
10 जुलाई, केकड़ी: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन 22 जुलाई को जन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर केकड़ी के कृषि मंडी प्रांगण में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर की तैयारी को लेकर सभागार हॉल पंचायत समिति केकड़ी में एक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में केकड़ी क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर और भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में ऐतिहासिक रूप से अधिकतम यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया।
बैठक में भाग लेने वाली संस्थाओं में बढ़ते कदम गौशाला संस्थान, भारत विकास परिषद, निरंकारी सत्संग भवन, सिंधी भात्री मंडल, शिक्षक संघ राष्ट्रीय, आर्य समाज, रक्तदान जीवनदान ग्रुप सदारा, एमएलडी शिक्षण संस्थान, लोड तिरुपति महाविद्यालय, विद्याश्रम शिक्षण संस्थान, गुरुकुल महाविद्यालय, पतंजलि योग समिति, जीवन ज्योति रक्तदान ग्रुप, मिशन राज कोचिंग संस्थान, विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शामिल थे।

उपस्थित प्रतिनिधियों ने आगामी 22 जुलाई को ऐतिहासिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया। बैठक में केकड़ी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौर, महामंत्री रामबाबू सागरीया, अर्जुन सिंह शक्तावत, महेश शर्मा, बलराज मेहरचंदानी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, मनोज कुमावत, राजवीर हावा, सत्यनारायण धाकड़, पंचायत समिति सदस्य हनुमान धाकड़, दशरथ चौधरी, दिनेश वैष्णव, बंशी जांगिड़, रामगोपाल सैनी, महेश मंत्री, अविनाश दुबे, कैलाश जैन, कुशाल चौरडिया, आसिफ हुसैन सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन आनंद राम सोमानी ने किया। सभी प्रतिनिधियों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव और समर्थन प्रदान किया। यह शिविर क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement