Article Image
केकड़ी में विराट तेजा मेले का भव्य शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में महिलाओं की भारी भागीदारी
केकड़ी, 5 सितंबर 2024: नगर परिषद केकड़ी द्वारा आज विराट तेजा मेले का भव्य शुभारंभ झंडारोहण और कलश यात्रा के साथ किया गया। नगर परिषद आयुक्त बंटी राजपूत और मे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 05, 2024 • 6:41 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 5 सितंबर 2024: नगर परिषद केकड़ी द्वारा आज विराट तेजा मेले का भव्य शुभारंभ झंडारोहण और कलश यात्रा के साथ किया गया। नगर परिषद आयुक्त बंटी राजपूत और मेला कमेटी संयोजक कैलाश चौधरी ने बताया कि पुरानी केकड़ी स्थित चार भुजा मंदिर से प्रारंभ हुई इस कलश यात्रा में 2100 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। यह यात्रा मुख्य बाजार से होती हुई तेजाजी धाम तक पहुंची, जहां ध्वज पूजन कर ध्वज को नगर परिषद कार्यालय में स्थापित किया गया।
.jpg)
इस आयोजन में नगर परिषद के सभी पार्षदों, सभापति कमलेश साहू, नगर आयुक्त बंटी राजपूत, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी और अन्य गणमान्य लोगों के साथ हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा के समापन के बाद रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मेला कार्यक्रम की रूपरेखा:
6 सितंबर 2024: प्रातः 11 बजे से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा, जिनमें महिला-पुरुष कबड्डी, रस्सा-कस्सी और मटकी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इनका समापन 8 सितंबर को दोपहर 2 बजे होगा। शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफा बांधो प्रतियोगिता, और पारंपरिक पोशाक प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
7 सितंबर 2024: शाम 7 बजे से स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम।
8 सितंबर 2024: शाम 7 बजे से रंगारंग आर्केस्ट्रा का आयोजन।
9 सितंबर 2024: शाम 7 बजे से भजन संध्या, जिसमें आकृति मिश्रा और रतन राव भजनों की प्रस्तुति देंगे।
-10 सितंबर 2024: शाम 8 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन, जिसमें प्रसिद्ध कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच, पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी और अन्य जाने-माने कवि भाग लेंगे।
11 सितंबर 2024: शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन, जिसमें छोटू सिंह रावणा और प्रकाश दास जी भजन प्रस्तुत करेंगे।
12 सितंबर 2024: शाम 7 बजे से बॉलीवुड टीवी स्टार नाइट, जिसमें पूजा सिंह (दिया-बाती और इमली फेम) प्रस्तुति देंगी।
13 सितंबर 2024: दोपहर 2 बजे से मुख्य उत्सव तेजा दरबार, पगड़ी बंधन और पारितोषिक समारोह। शाम 7 बजे से तेजाजी अल्गोजा संगीत का आयोजन।
14 सितंबर 2024: मेले के अंतिम दिन शाम 7 बजे से ओम शांति तेजा गायन पार्टी द्वारा तेजा गायन का आयोजन होगा, जिससे मेले का समापन होगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement