Article Image
केकड़ी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर जीवनी और योगदान को किया गया याद
केकड़ी- लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर को याद किया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में सुरेश चौहान संभाग संगठन म
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 11, 2024 • 7:11 AM IST
Share This Story
केकड़ी- लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर को याद किया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में सुरेश चौहान संभाग संगठन मंत्री शिक्षक संघ राष्ट्रीय केकड़ी ने लोकमाता पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कि वह भारतीय इतिहास की एक सफल महिला शासिका और समाज सुधारक थी इनके 300 वे जन्म जयंती वर्ष को पूरा भारत मना रहा है।

अहिल्याबाई होल्कर ने अपने धार्मिक संस्कारों और भक्ति भाव के कारण औरंगजेब के द्वारा तोड़े गए मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया सन 1767 से लेकर 1795 तक निरंतर 28 वर्षों तक अपनी बौद्धिक कुशलता निडरता के साथ प्रजाप्रेम, गरीबों की भलाई, अछूतोद्वार तथा महिला कल्याण करते हुए कुशल, विनम्र एवं उदार शासिका के रूप में राज्य का सफल संचालन किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य हेमंत पाठक,आदित्य उदयवाल, राजलक्ष्मी साहू, कैलाश जैन, विजयलक्ष्मी मीणा, मीता व्यास आदि कई अध्यापक उपस्थित थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement