Article Image
केकड़ी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत म
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 25, 2025 • 4:06 AM IST
Share This Story
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य वक्ता श्री जयंत जी ने छात्र छात्राओं को मतदान करने से राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की बात कही।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक सरकार ही लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। यहाँ नागरिकों को अपनी सरकार चुनने का मौका मिलता है।

मत का विवेकपूर्ण उपयोग करके हम लोकतंत्र में अपनी अहम भूमिका निभा सकते है। अध्यक्षीय उद्बोधन प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने दिया। उन्होंने छात्र छात्राओं को भारतीय लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हमारी चुनाव प्रक्रिया में गुप्त मतदान का पालन होता है,जो हमे निष्पक्षता के साथ सही उम्मीदवार का चुनाव करने के लिए प्रेरित करती है। प्राचार्य श्री चेतन लाल रेगर ने इस अवसर पर दो छात्रों गौरव पाराशर एवं खुशीराम पटेल को कैप सर्वे में उत्कृष्ट कार्य के लिए तहसील स्तर पर एवं अभिषेक कुमार को जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित होने पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

छात्र दानिश अली, मृदुल कृष्णा, विष्णु कुमार, धनराज खटीक ने भी मताधिकार पर अपने उद्बोधन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाये रखने तथा निर्भीक होकर सभी भेदभाव से ऊपर उठकर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान मृदुल कृष्णा, द्वितीय स्थान अजय खटीक, तृतीय स्थान दानिश अली एवं विष्णु कुमार ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दानिश अली, द्वितीय स्थान मृदुल कृष्णा,तृतीय स्थान पर धनराज खटीक रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ कोमल सोनी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन माया पारीक ने किया। कार्यक्रम में डॉ शिखा माथुर, डॉ रजनी, विकास कुमार उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement