Article Image
केकड़ी में रक्तदान का महायज्ञ: 135 यूनिट रक्त संग्रह, पहली बार रक्तदान करने वाले 45 युवा बने प्रेरणा स्रोत
केकड़ी भारत विकास परिषद् शाखा केकड़ी , एच डी एफ सी बैंक एवं युनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 06, 2024 • 6:42 AM IST
Share This Story
केकड़ी भारत विकास परिषद् शाखा केकड़ी , एच डी एफ सी बैंक एवं युनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन केकड़ी के अजमेरी गेट स्थित युनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी प्रांगण में किया गया। इस विशाल रक्तदान शिविर में कुल 135 यूनिट रक्त का एकत्रित हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के प्रतिनिधि के रूप में मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, वशिष्ठ अतिथि मिश्रीलाल दुबे मेमोरियल संस्थान केकड़ी के निदेशक डॉ अविनाश दुबे तथा श्री साई प्राइवेट आईं टी आईं, केकड़ी के डायरेक्टर अरुण कुमार सिंघल रहे मौजूद रहे ।

रक्तदान शिविर जहां कुल 135 यूनिट रक्तदान हुआ जिनमें 45 रक्तदाता ऐसे थे जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान किया तथा 10 दुर्लभ ब्लड ग्रुप के रक्तदाता थे, जिनको समय-आवश्यकता पर पंजीयत रखा गया। इसके अलावा कुल 35 रक्तदाओं को रक्तदान करने में अयोग्य होने कारण इनका रजिस्ट्रेशन निरस्त किया गया । कार्यक्रम के सहयोगी एच डी एफ सी बैंक के ब्रांच ऑपरेशन हेड रवि जैन, ब्रांच मैनेजर सौरभ झंवर, ब्रांच मैनेजर विट्टल छिपा, ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों , परिषद सदस्यों सहित परिषद की मातृशक्ति महिला मंडल ने अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया एवं होम्योपैथिक कॉलेज के समस्त स्टॉप ने रक्तदान शिविर सफल बनाने में भरपूर योगदान दिया । रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।





रक्तदान शिविर में राजकीय जिला अस्पताल, केकड़ी इम्यूनोहेमाटोलॉजी एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन जे एल एन मेडिकल कॉलेज, अजमेर तथा जानना चिकित्सालय, अजमेर तथा वन्दे ब्लड बैंक, जयपुर की रक्तसग्रहण इकाई ने रक्त एकत्रित करने में सहयोग प्रदान किया। युनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर शाह ने सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।परिषद शाखा अध्यक्ष ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया ।











Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement