Article Image
केकड़ी में माहेश्वरी महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया नंदोत्सव
केकड़ी: श्री माहेश्वरी महिला मंडल, केकड़ी द्वारा महेश वाटिका में नंदोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की संरक्षक सुनीता
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 29, 2024 • 9:47 AM IST
Share This Story
केकड़ी: श्री माहेश्वरी महिला मंडल, केकड़ी द्वारा महेश वाटिका में नंदोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की संरक्षक सुनीता मूंदड़ा द्वारा पूर्णेश्वर महादेव के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्यामा बियानी ने "कितना प्यारा है श्रृंगार," मधु बियानी ने "कान्हा का जन्म हुआ आज" और "नंद के घर आनंद भयो" जैसे भजनों से सभी का मन मोह लिया। मधु काबरा ने "मच गया शोर सारी नगरी में," शांता महेश्वरी, बसंती राठी, और रतन कंवर न्याति ने "बोल कन्हैया बोल" भजन की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की खास बात रही भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकी, जिसमें सीमा तोषनीवाल ने कृष्ण और पारुल तोषनीवाल ने राधा की भूमिका निभाई। इस झांकी के सामने उपस्थित महिलाओं ने नृत्य कर आनंद विभोर किया।कार्यक्रम में सविता डोडिया, उषा जेथलिया, मधु मूंदड़ा, कंचन नुवाल, शीला दुधानी, उर्मिला मांगधाना, गायत्री काबरा, ललिता बियानी, इंद्रा नुवाल, शकुंतला बियानी, विमला न्याति, बसंती राठी, सुशीला तोषनीवाल, शांता तोषनीवाल, वंदना तोषनीवाल, मीनू बियानी, कांता बागला, इंदुबाला दुधानी, अंजना बियानी, कौशल बांगड़, आरती मूंदड़ा, मंजू बियानी, गायत्री मूंदड़ा, ज्योति अजमेरा, रीना नवाल, अंजू मूंदड़ा, सावित्री मूंदड़ा, रुक्मणि दुधानी, कौशल्या बागला, विमला डागा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

मंडल की अध्यक्ष मधु काबरा और सचिव श्यामा बियानी ने सभी का नंदोत्सव में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी ने अपनी समर्पित और उत्साही भागीदारी से उत्सव को यादगार बना दिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement