Article Image
केकड़ी में महिला परिषद अग्रवाल समाज द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 742 मरीजों को मिला लाभ
केकड़ी, 29 जून। महिला परिषद अग्रवाल समाज चौरासी ब्लॉक केकड़ी के तत्वावधान में शनिवार को विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला, देवगांव गेट
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 29, 2025 • 5:53 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 29 जून। महिला परिषद अग्रवाल समाज चौरासी ब्लॉक केकड़ी के तत्वावधान में शनिवार को विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला, देवगांव गेट के पास किया गया। शिविर में जयपुर के जीवन रेखा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं।

शिविर प्रभारी चंद्रकला जैन और मीनू जैन ने बताया कि शिविर में कुल 742 मरीजों को परामर्श दिया गया। इसमें मस्तिष्क व तंत्रिका रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. पी. पाटीदार ने सबसे ज्यादा 172 मरीजों को देखा। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक जैन, यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुनंदन यादव, हड्डी व घुटना प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. नीरज अग्रवाल, पेट व लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर श्रीमाल, जनरल फिजिशियन डॉ. प्रभाकर और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमरीश शर्मा ने भी अपनी सेवाएं दीं।

स्थानीय डॉक्टरों में स्वास्तिक हॉस्पिटल से डॉ. अपर्णा जैन (स्त्री रोग), सिंघल डेंटल हॉस्पिटल से डॉ. पवन सिंघल (दंत रोग), डॉ. डी. डी. गुप्ता (नाक-कान-गला रोग) और स्पीच थेरेपिस्ट सुशांत ने भी भाग लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललिता जैन और कोषाध्यक्ष वंदना जैन ने बताया कि शिविर में 252 मरीजों की ब्लड शुगर व बीपी की जांच तथा 82 मरीजों की ईसीजी जांच भी की गई।

समाज की संरक्षक अनिता रांटा और अध्यक्ष इंदु मित्तल ने बताया कि केकड़ी, सावर, मेहरूकलां, धुंधरी, बघेरा और जूनियां से बड़ी संख्या में सदस्याएं और समाजसेवियों ने तन-मन-धन से सहयोग किया। कार्यक्रम में चांदमल जैन, रितेश जैन, कमलेश जैन, अशोक सिंघल, राजेंद्र जैन, महावीर प्रसाद जैन, रमेश राटा, अशोक राटा, दिलीप जैन, विद्या जैन, अरुणा मित्तल, रेणु मित्तल, शकुंतला राटा, रेणु पारा, मधु सिंघल, अलका जैन, संगीता जैन, प्रमिला जैन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement