Article Image
केकड़ी में महिला दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, प्रतियोगिताओं में छात्रों का उत्साह
केकड़ी- राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में कई कार्यक्रमो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 08, 2025 • 5:21 AM IST
Share This Story
केकड़ी- राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मेहंदी एवं निबंध प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. नीता चौहान ने महिला दिवस का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके अधिकारों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने महिलाओं के लिए वोट के अधिकार की अनिवार्यता पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ज्योति मीना ने महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा स्वयंसेवकों को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट पर रजिस्ट्रेशन एवं वीडियो अपलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान सरिता कुमावत, द्वितीय स्थान अंजलि साहू तथा तृतीय स्थान कोमल महावत एवं तबस्सुम ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, "महिला सशक्तिकरण और समाज में उनका योगदान" विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कमलेश प्रजापत ने प्रथम, तबस्सुम ने द्वितीय तथा दानिश अली एवं मंजू बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ रजनी, डॉ. कोमल सोनी, माया पारीक, हर्षा लालवानी, मंजू पिलानिया आदि उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement