Article Image
केकड़ी में मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा महिलाओं के लिए 10 से 30 जून तक निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर
केकड़ी- मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी केकड़ी द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियों एवं महिलाओं के लिए 10 जून से 30 जून तक भट्टा कॉलोनी स्थित प
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 05, 2025 • 7:51 AM IST
Share This Story
केकड़ी- मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी केकड़ी द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियों एवं महिलाओं के लिए 10 जून से 30 जून तक भट्टा कॉलोनी स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार देशवाली ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए उपयोगी होगा जो आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाना चाहती हैं।

प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। शिविर में बेवा, तलाकशुदा व दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक महिलाएं 9 जून तक आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ प्रशिक्षण स्थल पर आवेदन कर सकती हैं। सीटें सीमित होने के कारण आवेदन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर आज बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement