Article Image
केकड़ी में मूसलाधार बारिश से आधा शहर जलमग्न: विकास के दावों की खुली पोल, शहर की सड़के हुई नदियां
केकड़ी, 3 अगस्त 2024: केकड़ी में मूसलाधार बारिश के चलते शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया है। अजमेर रोड, काजीपुरा, बस स्टैंड, और नगर परिषद क्षेत्र जलमग्न हो गए
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 03, 2024 • 8:25 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 3 अगस्त 2024: केकड़ी में मूसलाधार बारिश के चलते शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया है। अजमेर रोड, काजीपुरा, बस स्टैंड, और नगर परिषद क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। मूसलाधार बारिश से शहर पानी में डूब गया है, जिससे प्रशासन और नगर परिषद के विकास के दावों की पोल खुल गई है।

शहर की निचली बस्तियों सहित पंचायत समिति कोर्ट परिसर और जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने का दृश्य जलभराव के कारण बेहद चिंताजनक रहा। जल निकासी के कुप्रबंधों के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कई स्थानों पर दो पहिया वाहन पानी में तैरते नजर आए, जिससे जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। तेज बारिश होने से बाढ़ की विकराल समस्या जैसे हालात हो गए हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
जिम्मेदारों की चुप्पी: शहर में पानी की सुव्यवस्थित निकासी नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जिम्मेदार अधिकारियों और विकास के दावे करने वालों ने मौन धारण किया हुआ है, जो कि चिंताजनक है।
"कहां गए विकास का दंभ भरने वाले सभी?" - यदि नियोजित तरीके से पानी निकासी की व्यवस्था होती, तो आज यह नौबत ही नहीं आती।
वहीं, नगर परिषद के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं, जिससे समस्या और भी गंभीर हो गई है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि वे तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करें और शहर को जलभराव से मुक्त कराएं। प्रशासन को चाहिए कि वह तत्परता से कार्रवाई करे और जलभराव की समस्या का समाधान निकाले।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement