Article Image
केकड़ी में माली समाज का पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 60 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
केकड़ी, 30 अप्रैल 2025 - माली समाज केकड़ी द्वारा आयोजित पंचम आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पूर्ण भव्यता और सादगी क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 30, 2025 • 7:39 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 30 अप्रैल 2025 - माली समाज केकड़ी द्वारा आयोजित पंचम आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पूर्ण भव्यता और सादगी के साथ सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में 60 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और रीति-रिवाजों के साथ पवित्र परिणय सूत्र में बंधे। समारोह का आयोजन श्री रेबारी बाबा मंदिर, मंडा रोड चौराहा स्थित स्थल पर किया गया, जहाँ समाजजनों की उपस्थिति में विवाह संस्कार सम्पन्न कराए गए।

मुख्य अतिथि रजनी देवी गौतम, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम की धर्मपत्नी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और समाज की इस पहल की सराहना की। सम्मेलन की अध्यक्षता गणेश कच्छावा ने की जिन्होंने बताया कि यह आयोजन सामाजिक एकता सहयोग और सेवा भाव का प्रतीक है विशेषकर उन परिवारों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

समारोह की विशेष बात यह रही कि प्रत्येक जोड़े की बिंदोरी पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ निकाली गई जिसमें समाजजनों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वेशभूषा के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात वर-वधु द्वारा तोरण मारने की रस्म अदा की गई और फिर पंडितों के निर्देशन में पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत मंगलवार को ध्वजारोहण, पूजन और कलश यात्रा के साथ हुई थी, जिसमें समाज की महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ भागीदारी निभाई।

नवयुवक मंडल अध्यक्ष हेमराज कच्छावा ने बताया कि यह सम्मेलन समाज की सादगी और परंपराओं को समर्पित है जिसमें समाज जनो बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रामचंद्र आरेडिया, बद्रीलाल बाथरा, पप्पू लाल अजमेरा, रामधन करोड़ीवाल, धनराज कच्छावा, रतनलाल आरेडिया, बिरदीचंद बागवाल, गिल्लू राम करोड़ीवाल, पदम चंद सिंगोदिया, बृजनारायण बीदा, कन्हैयालाल मौर्य सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे। सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ों को उपहार एवं शुभकामनाएं देकर समाजजनों ने उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement