Article Image
केकड़ी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत
केकड़ी। अजमेर रोड स्थित कृष्णा नगर स्कूल के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ए
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 26, 2025 • 3:00 AM IST
Share This Story
केकड़ी। अजमेर रोड स्थित कृष्णा नगर स्कूल के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे रखी एक केबिन भी पलट गई।

अस्पताल जाने के दौरान हुआ हादसा
मृतक की पहचान 55 वर्षीय गोपाल बैरवा के रूप में हुई है, जो किसी कार्य से जिला अस्पताल जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वे हादसे का शिकार हो गए। पिकअप की जोरदार टक्कर के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने जब्त किया पिकअप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टायर फटने के बाद पिकअप वाहन ने तेजी से बाइक को टक्कर मारी, जिससे सड़क किनारे रखी केबिन भी गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement