Article Image
केकड़ी में भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला सम्पन्न, अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य जोड़ने का आह्वान
केकड़ी, 8 नवंबर- भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा और विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार सदस्यता
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 08, 2024 • 5:53 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 8 नवंबर- भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा और विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान और आगामी संगठनात्मक विषयों पर एक कार्यशाला का आयोजन पूर्व जिला प्रमुख वंदना नोगीया के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख वंदना नोगीया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान अभी जारी है और इसके तहत हमें विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी सदस्यता अभियान के माध्यम से समाज के हर तबके को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू हो गया है। जो कार्यकर्ता अपने रेफरल कोड से 50 सदस्य बनाएगा, उसे प्रदेश और जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। सक्रिय सदस्यता प्राप्त करने वाले कार्यकर्ता ही पार्टी के आगामी संगठनात्मक पदों के योग्य होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सक्रिय सदस्यता से जोड़ें और अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के आंकड़ों को और बढ़ाएं।

मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि भाजपा का आखरी शहर मंडल पिछले चार वर्षों से अजमेर देहात जिला में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि इस बार सदस्यता अभियान में कुछ शिथिलता रही है, लेकिन सदस्यता की तारीख अब बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है, जिससे सभी को एक और अवसर मिला है। इस दौरान उन्होंने सभी वर्गों को जोड़कर 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने और सक्रिय सदस्य बनने का आह्वान किया, ताकि आगामी संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में वे भी भाग ले सकें।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, और महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर ने भी अधिक से अधिक साधारण सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य जोड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर वंदना नोगीया का महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख वंदना नोगीया, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, नरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, जिला मंत्री दमयंती जोशी, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत और रामबाबू सागरिया, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक रोहित जांगिड़, पार्षद केलाश चौधरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रितेश जैन, युवा आईटी संयोजक अमन चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली, मंडल मंत्री प्रीतम जैन, सुरेश सेन, विनोद विजय, रफीक मंसूरी, हेमराज आचार्य, रतन लाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement