Article Image
केकड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, दिल्ली चुनाव जीत का मनाया जश्न
केकड़ी- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मिली ऐतिहासिक जीत पर केकड़ी शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य जश्न मनाया गया
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 08, 2025 • 5:30 AM IST
Share This Story
केकड़ी- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मिली ऐतिहासिक जीत पर केकड़ी शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य जश्न मनाया गया। विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार भाजपा केकड़ी शहर मंडल द्वारा घंटाघर पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं और जीत की खुशी जाहिर की।

शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने "मोदी की गारंटी" पर भरोसा जताया है और अरविंद केजरीवाल सरकार के कुशासन को समाप्त करने के लिए भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 12 वर्षों में केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार का विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसे जनता ने नकार दिया और भाजपा पर विश्वास जताया।

इस अवसर पर राय चंद बागड़ी, होनहार सिंह राठौड़, किशन लाल डसानिया, महेश बॉयत, रामबाबू सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत, अनिल राठी, रामनिवास तेली, ज्ञानेश्वर व्यास, देवव्रत सिंह, धनराज कच्छावा, धनराज नायक, शांतिलाल नायक, दशरथ साहू, प्रीतम जैन, ज्ञान प्रकाश राठी, सुरेश सेन, गोविंद जैन, कमल सांखला, भेरूलाल साहू, चाँदमल जैन, केदार शर्मा, अटल शर्मा, पृथ्वीराज चौहान, जम्बू जैन, शीतल जैन, भागचंद जैन, मोहित शर्मा, चंद्र प्रकाश चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा नेतृत्व और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने इसे जनता की जीत करार दिया और कहा कि यह विजय मोदी के कुशल नेतृत्व और जनता के विश्वास का प्रमाण है। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जयघोष के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया, जिससे घंटाघर क्षेत्र भाजपा की जयकारों से गूंज उठा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement