Article Image
केकड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रताप सर्कल पर महाराणा प्रताप को अर्पित की पुष्पांजलि
केकड़ी। भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा मंगलवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अजमेर रोड स्थित प्रताप सर
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 29, 2025 • 7:32 AM IST
Share This Story
केकड़ी। भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा मंगलवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अजमेर रोड स्थित प्रताप सर्कल पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष रितेश जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवनभर मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने मुगलों की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की और महलों के ऐश्वर्य को त्यागकर जंगलों व गुफाओं में रहकर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। महाराणा प्रताप सभी समाजों को साथ लेकर मातृभूमि की रक्षा हेतु प्रेरणास्त्रोत बने। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी, महामंत्री कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, सुरेश सेन, धनराज नायक, महेंद्र रेगर, संजय बेनीवाल, सत्यनारायण माली, राजेश मेहरचंदानी, विनोद गोठवाल, दिनेश जाट, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, पार्षद कोमल राठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement