Local News
Article Image
केकड़ी में बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंद: सकल हिंदू समाज का आह्वान
केकड़ी: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं के खिलाफ सोमवार को केकड़ी शहर में सकल हिंदू समाज द्वारा बंद क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 11, 2024 • 11:57 PM IST
Share This Story

केकड़ी: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं के खिलाफ सोमवार को केकड़ी शहर में सकल हिंदू समाज द्वारा बंद का आह्वान किया गया। इस आह्वान का समर्थन नगर के विभिन्न व्यापार मंडलों ने स्वेच्छा से किया, जिसके परिणामस्वरूप शहर में पूर्णतया व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

इस बंद को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भाजपा और केकड़ी व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनों का भी समर्थन मिला। इन संगठनों ने एकजुट होकर बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई और प्रदर्शन किया।

शहर में बंद के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी। बाजार में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा, जिससे शहर में शांति बनी रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 2 days ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement