Local News
Article Image
केकड़ी में पहली बारिश ने खोली विकास की पोल, सड़कें जलमग्न
केकड़ी- शहर में सोमवार को हुई पहली ही बारिश ने नगर परिषद के विकास कार्यों की हकीकत सामने ला दी। महज 20 मिनट की बारिश ने अजमेर रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप, तेली
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 16, 2025 • 9:29 AM IST
Share This Story

केकड़ी- शहर में सोमवार को हुई पहली ही बारिश ने नगर परिषद के विकास कार्यों की हकीकत सामने ला दी। महज 20 मिनट की बारिश ने अजमेर रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप, तेली मोहल्ला, खाटू श्यामजी जयपुर रोड सहित शहर की कई प्रमुख सड़कों को जलमग्न कर दिया। बारिश का पानी दुकानों और घरों में घुस गया जिससे व्यापारियों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खस्ताहाल नालियों से पानी का निकास नहीं हो पाया जिससे लोग परेशान होते नजर आए। पंचायत समिति परिसर पूरी तरह पानी में डूब गया। बारिश के चलते सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी कई बाइकें बीच रास्ते में बंद हो गईं। वहीं निचली बस्तियों में लोग घुटनों तक पानी में फंसे रहे। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब पहली बारिश में ही हालात ऐसे हो गए तो आगे मानसून में स्थिति क्या होगी?



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 day ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement