Article Image
केकड़ी में निवेशकों संग MOU प्रगति पर मंथन: राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 2024
केकडी़- आज नगर परिषद केकड़ी के सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन अजमेर की अध्यक्षता में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत अजमेर जिल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 01, 2025 • 4:16 AM IST
Share This Story
केकडी़- आज नगर परिषद केकड़ी के सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन अजमेर की अध्यक्षता में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत अजमेर जिले में संपादित MOU के क्रियान्वयन के संबंध में निवेशकों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा किए गए MOU की प्रगति की समीक्षा करना और निवेशकों को आवश्यक समर्थन प्रदान करना था।

बैठक में मंडी एग्रो प्रोसेसिंग पर विशेष रूप से चर्चा की गई और निवेशकों के साथ उनके प्रोजेक्ट्स की वर्तमान स्थिति, आ रही समस्याओं और संभावित समाधान पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र अजमेर, उपखंड अधिकारी केकड़ी, तहसीलदार केकड़ी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों और निवेशकों के बीच प्रभावी संवाद हुआ, जिससे निवेश की प्रक्रिया को सुगम बनाने और विकास को गति देने के लिए विभिन्न पहलुओं पर सहमति बनी। बैठक को राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement