Article Image
केकड़ी में नवीन दिगम्बर जिनालय का भूमि पूजन सम्पन्न
केकड़ी- मुनि 108 श्री अनुपम सागर महाराज एवं मुनि 108 श्री निर्माेह सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज केकड़ी के तत्वावधान में सुभाष नगर,
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 23, 2025 • 4:46 AM IST
Share This Story
केकड़ी- मुनि 108 श्री अनुपम सागर महाराज एवं मुनि 108 श्री निर्माेह सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज केकड़ी के तत्वावधान में सुभाष नगर, सुधा सागर स्कुल के सामने, सापणदा रोड़, केकड़ी में नवीन जिनालय का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। प्रातः आदिनाथ मन्दिर जी मुनि संसघ मय बैण्ड बाजे के साथ जुलुस के रूप में रिषभदेव जिनालय, नेमिनाथ जी मन्दिर होते हुये नवीन जिनालय की भूमि स्थल पर पहुचें। वहां पर मंगलाचरण व समाज श्रेष्ठीजनों द्वारा आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के चित्र अनावरण व दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

मुनि श्री के पाद पक्षालन पदमचन्द रोहित कुमारजी थांवला वालों एवं शास्त्र भेंट महावीरप्रसाद, माणकचन्द, राजेन्द्र, चन्द्रप्रकाश रामथला एवं महेन्द्रकुमार, विमलकुमार आशीषकुमार सदारा वालों ने किया। भूमि पूजन में प्रथम शिला रखने का सोभाग्य भूमि प्रदाता राजेन्द्रकुमार, चेतनकुमार, विजय, विकास, ऋषभ उणियारा वालों ने प्राप्त किया। अरिहंत शिला राजकुमार दिनेश रांटा, सिद्ध शिला नन्दलाल, निलेशकुमार गर्ग, आचार्य शिला शान्तिलाल, पारस, विनोद, राकेश जूनियां, उपाध्याय शिला चांदमल, शीतलकुमार, जयन्त पारा, साधु शिला ज्ञानचंद, आशीषकुमार, अमित देवड़िया परिवार एवं नन्दयावर्त शिला पारस, महावीर, त्रिलोक, भागचंद, नवल, जिनेन्द्र बघेरा वालों ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज एवं समस्त काॅलोनी वासियों का भरपूर सहयोग रहा। मंच संचालन के.सी. जैन एवं भागचंद जैन धून्धरी वालों ने किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement