Article Image
केकड़ी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी और विधायक शत्रुघ्न गौतम रहे शामिल
केकड़ी। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखाए गए अदम्य साहस और शौर्य के सम्मान में सोमवार को केकड़ी शहर में एक भव्य तिरंगा वाहन यात्रा निकाली गई। यह यात्
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 26, 2025 • 12:12 AM IST
Share This Story
केकड़ी। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखाए गए अदम्य साहस और शौर्य के सम्मान में सोमवार को केकड़ी शहर में एक भव्य तिरंगा वाहन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में आयोजित हुई जिसमें केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे नगर परिषद कार्यालय से आरंभ हुई जो अजमेरी गेट, घंटाघर, खिड़की गेट व शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए पुनः नगर परिषद पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्कूलों के विद्यार्थी, आमजन और युवा वर्ग बड़ी संख्या में तिरंगा लिए रैली में शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा। यह रैली केकड़ी में अब तक की सबसे विशाल तिरंगा यात्रा मानी जा रही है।





Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement