Local News
Article Image
केकड़ी में दिव्यांगजन पंजीकरण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित, 9 लोगों को मिला लाभ
केकड़ी, 4 सितम्बर। जिले में दिव्यांजनों के पंजीकरण बढाने एवं दिव्यांगों को डिजिटल दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड जारी कर लोक कल्याणकारी योजनाओं स
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 04, 2024 • 6:12 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 4 सितम्बर। जिले में दिव्यांजनों के पंजीकरण बढाने एवं दिव्यांगों को डिजिटल दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड जारी कर लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराए जाने के उद्देश्य से आज नगर परिषद परिसर में शिविर आयोजित किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शिविर में 9 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं से जोड़े जाने हेतु पंजीकरण किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सा अधिकारी द्वारा नए दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को जिला अस्पताल संबंधित दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड की जांच के लिए रेफर किया गया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता विकालांग प्रदेश अध्यक्ष महावीर कासोटिया, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लोकेश धाकड़, डाॅ. गवीश, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अल्ताफ हुसैन तथा महिला बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूडीआईडी कार्ड शिविर 12 सितम्बर को सावर पंचायत समिति, 19 सितम्बर को सरवाड़ पंचायत समिति एवं 25 सितम्बर को भिनाय पंचायत समिति में आयोजित किए जाएंगे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 month ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 month ago
N A
Local News • 1 month ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement