Article Image
केकड़ी में जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
केकड़ी 14 सितंबर : अजमेर जिले की 69वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष आयु वर्ग छात्र-छात्रा साइक्लिंग प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ सोमवार को राजकीय उच्च प्राथम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 14, 2025 • 3:30 AM IST
Share This Story
केकड़ी 14 सितंबर : अजमेर जिले की 69वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष आयु वर्ग छात्र-छात्रा साइक्लिंग प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, केकड़ी ग्रामीण में ध्वजारोहण व उद्घाटन समारोह के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी तथा भाजपा शहर मंडल महामंत्री व पार्षद कैलाश चंद्र चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपीलाल कीर ने की।समारोह का संचालन करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रतियोगिता संयोजक भागीरथ बगालिया ने बताया कि प्रतियोगिता 14 से 17 सितंबर तक आयोजित होगी, जिसमें छात्र वर्ग की 16 और छात्रा वर्ग की 11 टीमों सहित कुल 99 प्रतिभागी चार इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं।
स्थानीय छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भामाशाहों एवं विद्यालय स्टाफ की ओर से बच्चों के लिए नाश्ता व भोजन की व्यवस्था की गई। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन ट्रैक टीटी 500 मीटर और ट्रैक आईपी 2 किलोमीटर स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने रोमांचक प्रदर्शन किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement