Article Image
केकड़ी में चल रहा है नशे का करोबार, एक अभियुक्ता गिरफ़्तार
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ नशे की रोकथाम हेतू आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू थानाधिकारी केकडी
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 21, 2024 • 7:05 AM IST
Share This Story
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ नशे की रोकथाम हेतू आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू थानाधिकारी केकडी शहर व जिला स्पेशल टीम केकडी द्वारा अवैध मादक प्रदार्थो के विरूद्व कार्यवाही करते हुये अभियुक्ता पिंकी मालावत के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 5.20 ग्राम बरामद कर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।

20 मई 2024 को मुखबीर की सूचना पर पिंकी मालावत पत्नी पदम सासी निवासी सांसी बस्ती अपने मकान के बाहर स्मेक बेच रही थी। इतला पर थानाधिकारी केकडी शहर, स्पेशल टीम के मोके पर पहुचे तो उक्त महिला हाथ मे पोलिथीन की थेली लेकर खडी नजर आयी, जो पुलिस जाप्ता को देखकर भागने की कोशीश की, जिसे पकड़कर नाम पता पूछा तो अपना औनाम पिंकी मालावत पत्नी पदम मालावत जाति सासी उम्र 35 साल निवासी सासी बस्ती केकडी होना बताया। उसके पास से 5.20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मेक होना पाया गया, व स्मेक बेचने हेतु पुडिया बनाने के कागज के टुकडे भी मिले, जिन्हे बरामद किया जाकर गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस अधीक्षक केकडी के निर्देशन में, रामचन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी तथा हर्षित शर्मा वृताधिकारी वृत केकड़ी के सुपरविजन में महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना केकडी शहर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस कार्यवाही टीम में धोलाराम उ नि थानाधिकारी थाना केकडी, राजेश कुमार, केदारसिंह, रामराज, राजकिरण, नवल सिंह, पंकज कुमार, राकेश कुमार, प्रेम मकानि, सन्तोष मकानि की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement