Article Image
केकड़ी में खेल का जश्न: 68वीं सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जोश भरपूर, सेमीफाइनल की तैयारियां पूरी
केकड़ी- 68 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की साॅफ्टबाॅल छात्रा वर्ग 17 व 19 वर्षीय प्रतियोगिता के आज के मैच रोमांचक हुए। क्वार्टर फा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 08, 2024 • 6:38 AM IST
Share This Story
केकड़ी- 68 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की साॅफ्टबाॅल छात्रा वर्ग 17 व 19 वर्षीय प्रतियोगिता के आज के मैच रोमांचक हुए। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में 17 वर्ष छात्रा वर्ग में श्रीगंगानगर ने जोधपुर ग्रामीण को,बाड़मेर ने जैसलमेर को, शाहपुरा ने डीडवाना को,व हनुमानगढ़ ने नीम का थाना को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।

इसी प्रकार 19 वर्ष छात्रा वर्ग में ब्यावर ने डीग को,फलोदी ने सीकर को व नागौर ने राजसमंद को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।कल हार्डलाइन, सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। संयोजक एवं प्रधानाचार्य हेमन पाठक ने बताया कि केकडी शहर में खेल मेला सा माहौल बना हुआ है। केकड़ी के भामाशाहों के सहयोग से नवरात्रा के अवसर पर प्रतिदिन कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है ।19 वर्ष छात्रा वर्ग में सांयकालीन मैच के क्वार्टर फाइनल मैचों की श्रृंखला में बाड़मेर ने भीलवाड़ा,नीम का थाना ने ब्यावर व बीकानेर ने नागौर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 19 वर्ष के सेमीफाइनल व हार्ड लाइन मुकाबले कल होंगे ।

कल शाम को जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में खिलाड़ी छात्राओं व संयोजिका हेमन पाठक के साथ सादगी से नीचें बैठकर भोजन किया ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement