Article Image
केकड़ी में आयोजित पांचवें जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में 127 होनहारों का सम्मान
केकड़ी भट्टा कॉलोनी पर मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी केकड़ी के तत्वाधान में पांचवा जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह (तकसीम ए इनामात)आयोजित क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 28, 2024 • 8:26 AM IST
Share This Story
केकड़ी भट्टा कॉलोनी पर मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी केकड़ी के तत्वाधान में पांचवा जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह (तकसीम ए इनामात)आयोजित किया गया कमेटी के सदर अब्दुल गफ्फार देशवाली ने बताया कि जिला केकड़ी में आयोजित समारोह में समाज की 127 होनहार प्रतिभाशाली बालक बालिकाओं को जिन्होंने शैक्षिक ,खेलकूद, सेवा कार्यों, राजकीय सेवा में नियुक्ति, तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्मृति चिन्ह ,प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया ।इस समारोह में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी अजमेर जनाब महमूद खान साहब, विशिष्ट अतिथि केरियर काउंसलर एंड मोटिवेशनल स्पीकर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से फैजान आरिश साहब, महिम क्लासेस राजस्थान के निदेशक डॉक्टर खुर्शीद अनवर खान मौजूद रहे ।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर राजस्थान से इजहार अहमद साहब ने की।

सर्वप्रथम कुरान ए पाक की तिलावत से कार्यक्रम का आगाज किया गया। सचिव जाहिद हसन सहारा ने कमेटी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं कार्यक्रम संयोजक अल्ताफ हुसैन ने प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताया। हकीम मंसूरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए ।नए शिक्षण संस्थान खोलने के लिए सभी को प्रेरित होकर काम करना चाहिए साथ ही आज के इस युग में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बालिका शिक्षा पर जोर दिया। कमेटी के द्वारा निशुल्क कोचिंग क्लासेस और निशुल्क लाइब्रेरी भी चलाई जा रही है जिसकी प्रशंसा की गई है ।प्रोग्राम में 10वीं, 12वीं, स्नातक स्नातकोत्तर ,डिग्री, डिप्लोमा में 75% या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले एवं सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष कार्य करने वाले प्रतिभाशाली बालक बालिकाओं की हौंसला अफजाई की गई ।समारोह में दूर दराज से शिक्षा जगत के कई प्रबुद्धजन ,समाज सेवी, आलिम हजरत ,खिदमतगार और विद्यार्थी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन अब्दुल गफ्फार ने किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement