Article Image
केकड़ी में अलोक किड्स विद्यालय के लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
केकड़ी- यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के द्वारा अलोक किड्स विद्यालय, जिला केकड़ी में अध्यनरत विद्यार्थियों एवं शिक्षक गणों के लिए नि: शुल्क होम्यो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 30, 2024 • 8:08 AM IST
Share This Story
केकड़ी- यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के द्वारा अलोक किड्स विद्यालय, जिला केकड़ी में अध्यनरत विद्यार्थियों एवं शिक्षक गणों के लिए नि: शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर ने बताया कि शिविर में शामिल चिकित्सकों की टीम में सहायक आचार्य प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. कंचन अटोलिया, सहायक आचार्य मैटेरिया मेडिका विभाग डॉ. इतिका खत्री, एवं कम्पाउण्डर वीरेंद्र सिंह राठौड़, नौरत बेरवा -सहायक कर्मचारी शामिल थे।

इस शिविर में कुल 84 अलोक किड्स विद्यालय, जिला केकड़ी में अध्यनरत विद्यार्थियों एवं अध्यापक गणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं निःशुल्क दवा वितरण की ।इसके अलावा उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सकों की टीम ने हेल्थ टिप्स एवं जीवन शैली से संबंधित विकारों से बचने के उपायों के बारे में भी अवगत कराया। शिविर समापन के पश्चात अलोक किड्स विद्यालय, जिला केकड़ी के प्राचार्य डॉ घनश्याम शर्मा ने सभी चिकित्सकों को उनके समर्पण एवं सेवा भाव के लिए धनयवाद दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ पुनीत आर शाह ने आयोजकों का धन्यवाद दिया एवं सभी चिकित्सकों का उत्साहवर्धन किया ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement