Article Image
केकड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत सरोवर पार्क में पूर्वाभ्यास शिविर आयोजित
केकड़ी, 19 जून - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की तैयारियों के तहत गुरुवार सुबह सरदार पटेल सरोवर पार्क, केकड़ी में राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 19, 2025 • 5:53 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 19 जून - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की तैयारियों के तहत गुरुवार सुबह सरदार पटेल सरोवर पार्क, केकड़ी में राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा एक व्यापक योग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन योग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश धाकड़ ने किया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता निभाई। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गिरिराज साहू ने योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए 21 जून को नगरपरिषद रंगमंच पर आयोजित मुख्य समारोह में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की।

इस मौके पर महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी और योग प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने जनस्वास्थ्य और सामूहिक चेतना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement