Article Image
केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बेठक 26 मार्च को
केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समवीर सिह शक्तावत एवं केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि प्रद
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 24, 2025 • 7:41 AM IST
Share This Story
केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समवीर सिह शक्तावत एवं केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 26 मार्च 2025 बुधवार को केकड़ी ब्लॉक एवं केकड़ी एवं सावर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यलय पटेल मैदान केकड़ी में समय दोपहर 1:00 बजे पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय डॉ रघु शर्मा साहब एवं केकड़ी विधानसभा के प्रभारी श्री प्रद्युम्न सिंह जी, अजमेर जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी राठौड, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की आवश्यक महत्वपूर्ण मीटिंग लेंगे।

केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं केकड़ी व सावर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीयों एवं समस्त मंडल अध्यक्ष गणो, नगर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों,ब्लॉक एवं शहर महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों,युवा कांग्रेस ,सेवादल, एनएसयूआई,पंचायत राज संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व नपा अध्यक्ष,नपा उपाध्यक्ष,पार्षद, पूर्व पार्षद,पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य,सरपंचगण , मंडल के पदाधिकारी गण, कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रिम संघटनो के पदाधिकारीगण अपने साथियों सहित इस कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनावे।सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सादर आमंत्रित किया गया है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement