Article Image
केकड़ी बार एसोसिएशन में शपथ समारोह को लेकर विवाद, विधायक को आमंत्रण देने पर सदस्यों का विरोध
केकड़ी, दिनांक 11 फरवरी - बार एसोसिएशन केकड़ी के आगामी 21 फरवरी 2026 को आयोजित शपथ समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एसोसिएशन के कई सदस्यों ने क्षेत्रीय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 11, 2026 • 3:18 AM IST
Share This Story
केकड़ी, दिनांक 11 फरवरी - बार एसोसिएशन केकड़ी के आगामी 21 फरवरी 2026 को आयोजित शपथ समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एसोसिएशन के कई सदस्यों ने क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम को समारोह में आमंत्रित किए जाने का विरोध दर्ज कराया है।

बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष महोदय को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि केकड़ी जिला आंदोलन क्षेत्र की अस्मिता, अधिकारों और जनभावनाओं से जुड़ा विषय है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व सरकार द्वारा केकड़ी को जिला घोषित किया गया था तथा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति भी की गई थी, किंतु 28 दिसंबर 2024 को सत्ता परिवर्तन के बाद जिला समाप्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में व्यापक आक्रोश फैल गया।
ज्ञापन के अनुसार, इसी निर्णय के विरोध में बार एसोसिएशन केकड़ी लगातार आंदोलनरत है और प्रत्येक माह की 28 तारीख को ‘ब्लैक डे’ मनाते हुए रैली के माध्यम से जिला पुनः स्थापना की मांग कर रहा है। सदस्यों का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा में केकड़ी जिले के समर्थन में कोई वक्तव्य नहीं दिया, बल्कि दो अवसरों पर जिले के विरोध में वक्तव्य दिए हैं।
सदस्यों ने यह भी उल्लेख किया कि विधायक द्वारा पूर्व में सार्वजनिक मंच से “यदि एक भी जिला रहेगा तो केकड़ी जिला रहेगा” जैसी घोषणा की गई थी, किंतु बाद के उनके रुख से आंदोलनकारियों और आम जनता की भावनाएँ आहत हुई हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि शपथ समारोह जैसे गरिमामय कार्यक्रम में जिला आंदोलन के विरोधी माने जा रहे विधायक को आमंत्रित किया जाता है या मंच पर स्थान दिया जाता है, तो इससे आंदोलन की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा जनता में गलत संदेश जाएगा।
बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सामूहिक रूप से मांग की है कि विधायक को दिया गया आमंत्रण तत्काल निरस्त किया जाए और उन्हें समारोह में आमंत्रित न किया जाए तथा मंच पर स्थान न दिया जाए। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि अध्यक्ष महोदय व्यापक जनहित और एसोसिएशन की सामूहिक भावना को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेंगे।
इस संबंध में बार एसोसिएशन अध्यक्ष की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement