Article Image
केकड़ी पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर रुपये चुराने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा
केकड़ी, 20 मई- शहर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 1.50 लाख रुपये चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वंदिता र
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 20, 2025 • 7:53 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 20 मई- शहर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 1.50 लाख रुपये चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। शहर थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टोंक जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
घटना 18 मई की रात की है जब टोंक जिले के सोपरी निवासी प्रेमलाल अपने साथी के साथ शिफ्ट कार से केकड़ी में दुकान का सामान लेने आए थे। उनके पास बैग में 1.50 लाख रुपये थे जिसे कार की पिछली सीट पर रखा गया था। रात करीब आठ बजे वे बघेरा गांव स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर दर्शन के लिए उतरे। कुछ देर बाद लौटे तो देखा कि कार के ड्राइवर साइड का पिछला शीशा टूटा हुआ था और रुपये से भरा बैग गायब था। मामले में 19 मई को केकड़ी शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। मुखबिर की सूचना के आधार पर टोंक जिले के दो आरोपियों रामराज निवासी भरणा कॉलोनी, थाना घाड और संजय निवासी घाट दरवाजा दूनी, थाना दूनी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। उनसे माल बरामदगी को लेकर आगे की जांच जारी। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल रामराज, विनोद, पुखराज और महेन्द्र शामिल रहे। Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement
