Article Image
केकड़ी पुलिस ने क्रिकेट के मैदान पर लगाए चौके छक्के।
केकड़ी-आपने पुलिस के जवानों को कानून व्यवस्था बनाने के साथ-साथ अपराधियों को पकड़ते हुए जरूर देखा होगा। लेकिन केकड़ी पुलिस के जवान क्रिकेट के मैदान पर भी चौक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 12, 2024 • 12:22 AM IST
Share This Story

केकड़ी-आपने पुलिस के जवानों को कानून व्यवस्था बनाने के साथ-साथ अपराधियों को पकड़ते हुए जरूर देखा होगा। लेकिन केकड़ी पुलिस के जवान क्रिकेट के मैदान पर भी चौके छक्के लगाने के साथ विकेट उड़ाने में भी खासे माहिर है।
जिला पुलिस अधीक्षक केकडी द्वारा 75 वें राज पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिसकर्मीयों का क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया ।

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह गवर्नमेंट कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया क्रिकेट मैच। एसपी विनीत कुमार बंसल और सीओ हर्षित शर्मा की टीमों के मध्य खेला गया मैच। जिसमें विजेता रही टाईगर की टीम।
विनीत कुमार बंसल, पुलिस अधीक्षक जिला केकडी के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस द्वारा राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उसी उपलक्ष मे आज राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय केकडी के खेल मैदान मे टाईगर-11 व पीटर-11 के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है। टाईगर - 11 के कप्तान रामचन्द्र सिह अति पुलिस अधीक्षक व पीटर - 11 के कप्तान हर्षित शर्मा पुलिस उप अधीक्षक केकडी ने टॉस जीत कर पहले पीटर - 11 ने बल्लेबाजी करते हुये 12 ओवर में 10 विकेट खोकर 63 रन बनाये, जवाब मे टाईगर - 11 ने 10 ओवर मे 64 रन बनाकर 01 विकेट से मैच मे विजेता रहे। टाईगर - 11 के खेमराज ने 04 विकेट लेकर 12 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। मैच के दोरान विनीत कुमार बंसल, जिला पुलिस अधीक्षक, रामचन्द्र सिह अति पुलिस अधीक्षक, हर्षित शर्मा पुलिस उप अधीक्षक, श्रीमति कुसुमलता पत्नी धोलाराम उनि केकडी उपस्थित रहै । विजेता टीम टाईगर - 11 को विनीत कुमार बंसल, जिला पुलिस अधीक्षक, केकडी द्वारा ट्रॉफी देकर होसला अफजाई की गयी।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement