Article Image
केकड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल सहित शातिर आरोपी गिरफ्तार
केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी शहर ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि बीएनएस के तहत दर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 12, 2025 • 6:23 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी शहर ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि बीएनएस के तहत दर्ज मामले में रजु तेली निवासी सातोलाव ने रिपोर्ट दी थी कि ब्यावर रोड पर फूलों के ठेले के पास खड़ी उनकी काली रंग की बजाज प्लेटिना चोरी हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण किया और शहर के लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों पर निगरानी रखी गई। सूचना के आधार पर आरोपी चन्द्रप्रकाश रैगर उर्फ पोलु (30) पुत्र गोपाल निवासी सुंपा थाना केकड़ी सदर को डिटेन कर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने आदतन नशेड़ी होने के चलते मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में इस कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, मदन लाल, राकेश यादव, नीरज सिंह और धनराज शामिल रहे। आरोपी चन्द्रप्रकाश के खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हैं जिनमें वर्ष 2020 से अब तक केकड़ी शहर और केकड़ी सदर थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी, पोक्सो और आबकारी अधिनियम के मामले शामिल हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement