Article Image
केकड़ी नगर परिषद पार्षद पूजा व्यास ने बीजेपी से दिया इस्तीफा
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। वार्ड नं. 17 की पार्षद पूजा व्यास ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 30, 2024 • 3:02 AM IST
Share This Story
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। वार्ड नं. 17 की पार्षद पूजा व्यास ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूजा व्यास ने अपने त्याग पत्र में स्पष्ट किया कि वार्ड की समस्याओं को नजरअंदाज करने और विकास कार्यों में भेदभाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पूजा व्यास ने बताया कि पार्षद चुने जाने के बाद से उन्होंने वार्ड की क्षतिग्रस्त नालियों के निर्माण के लिए कई बार प्रशासन और नेता प्रतिपक्ष से संपर्क किया। फोन, पत्र, और व्यक्तिगत मुलाकातों के बावजूद, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद उनके वार्ड की मूलभूत परेशानियों पर ध्यान नहीं दिया गया।

पूजा व्यास ने कहा कि विकास कार्य न होने से उनकी छवि खराब हो रही है। जनता ने उन्हें जिस विश्वास के साथ चुना, वह पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जिससे वे आहत हैं।
पूजा व्यास ने अपने इस्तीफे में लिखा:
"जिस कार्य के लिए मुझे चुना गया, उसे पूरा करने में सरकार और नगर परिषद की लापरवाही के कारण मैं बेहद दुखी हूं। इसलिए, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। मेरा त्याग पत्र स्वीकार करने की कृपा करें।"
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement