Article Image
केकड़ी नगर परिषद की बैठक में कैलाश चौधरी बने तेजा मेला कमेटी के संयोजक
23 अगस्त 2024-केकड़ी नगर परिषद के मण्डल की अति आवश्यक बैठक आज नगर परिषद के सभागार में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के सभापति कमले
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 23, 2024 • 1:52 AM IST
Share This Story
23 अगस्त 2024-केकड़ी नगर परिषद के मण्डल की अति आवश्यक बैठक आज नगर परिषद के सभागार में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के सभापति कमलेश साहू ने की। बैठक के दौरान तेजा मेला कमेटी के संयोजक के चुनाव के लिए चर्चा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कैलाश चौधरी को इस पद के लिए निर्वाचित किया गया।

कैलाश चौधरी के नाम की घोषणा नगर परिषद केकड़ी के आयुक्त, बंटी राजपूत द्वारा की गई। यह निर्णय नगर परिषद के सभी सदस्यों की सहमति के बाद लिया गया। कैलाश चौधरी ने संयोजक के रूप में अपने चयन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता इस बार सभी को साथ लेकर एक भव्य और विराट मेला का आयोजन करना होगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि मेला आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा, जो मेला की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिम्मेदार होंगी। कैलाश चौधरी ने बताया कि वे मेले को सफल और भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे।
इस बैठक में नगर परिषद के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, और सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने कैलाश चौधरी को उनके नए पद के लिए बधाई दी और मेले के आयोजन के लिए अपने सहयोग का आश्वासन दिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement