Article Image
केकड़ी जिले में भारी बारिश से आपातकालीन स्थिति..जयपुर से केकड़ी का संपर्क टूटा,सरवाड़ उपखंड के कई गांवों का संपर्क टूटा, मण्डा गांव का केकड़ी से संपर्क कटा, टोडारायसिंह उपखंड में पुलिया पर आवाजाही बंद
केकड़ी जिले के सरवाड़ उपखंड में भारी बारिश के कारण डाई नदी में तेज बहाव हो रहा है, जिससे गोरधनपुरा, समेलिया, मानपुरा और हिंगोनिया गांवों का संपर्क सरवाड़ उप
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 05, 2024 • 9:27 PM IST
Share This Story
केकड़ी जिले के सरवाड़ उपखंड में भारी बारिश के कारण डाई नदी में तेज बहाव हो रहा है, जिससे गोरधनपुरा, समेलिया, मानपुरा और हिंगोनिया गांवों का संपर्क सरवाड़ उपखंड से कट गया है। वहीं लसाडिया बांध की चादर चलने से मुख्य सड़क पर पानी भर गया है, जिसके कारण जयपुर से केकड़ी का संपर्क टूट गया है। जिला प्रशासन ने दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही रोक दी है और लोगों से बांध क्षेत्र के आसपास न जाने की अपील की है।

टोडारायसिंह उपखंड का जिला मुख्यालय केकड़ी से भी संपर्क टूट गया है। भासू गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया पर प्रशासन ने आवाजाही बंद कर दी है। मण्डा गांव का केकड़ी से संपर्क पूरी तरह कट गया है, जिससे यातायात ठप हो गया है और लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति ने राहत कार्यों को भी प्रभावित किया है।

जारी भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए, जिला कलेक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी जोखिम से बचने की अपील की है। उन्होंने जलमग्न पुल-पुलियों से होकर वाहन नहीं ले जाने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन अतिवृष्टि को लेकर पूरी तरह सतर्क है और निचली बस्तियों में पानी भरने की स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए तत्पर है।

अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ग्राम पंचायतों के पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहने हेतु पाबंद किए गए हैं। जिला प्रशासन की अपील है कि सभी नागरिक सतर्क रहें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement