Article Image
केकड़ी जिला बहाली के लिए बार एसोसिएशन का अनवरत आंदोलन
बार एसोसिएशन केकडी द्वारा जिला बचाओ अभियान के तहत कोर्ट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कोर्ट परिसर में जारी है। बुधवार को धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 29, 2025 • 7:20 AM IST
Share This Story
बार एसोसिएशन केकडी द्वारा जिला बचाओ अभियान के तहत कोर्ट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कोर्ट परिसर में जारी है। बुधवार को धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन ने कहा कि वकीलो तालुक रखोंगे तो तबीयत ठीक रहेगी वरना हम वो हकीम है जो शब्दो से ईलाज करते है। इस मौके पर उन्होंने साथी अधिवक्ताओ का हौंसला अफजाई करते हुए शायरियां सुनाते हुए कहा कि अधिवक्ताओ का ताल्लुक हमेशा आन्दोलन रहा है जब भी जनता पर कोई परेशानी आयी है तब हमेशा अधिवक्ताओ ने परेशानियो को मुक्ति के आन्दोलन राह पकडी है। उन्होंने कहा कि आज केकडी जनता को जिला हटने के बाद भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है, जनता को जिला मुख्यालय की दूरी के कारण समय और धन दोनो की बर्बादी करनी पड रही है साथ ही क्षेत्र का विकास भी रूकने लगा है, जिला बनने के बाद क्षेत्र के विकास ने गति पकडी थी जो अब रूक सी गयी है।

इस मौके पर अधिवक्ता सलीम गौरी ने दो किस्म के नेता होते है एक देता है एक पाता है...एक देश को लूटके खाता है एक देश पर जान लूटाता है एक देश की लूटकर खाता है कविता सुनाकर उपस्थित अधिवक्ताओ में उर्जा संचार कर दिया। अधिवक्ता सलीम गौरी ने साथी अधिवक्ताओ से आह्वान किया जब तक प्राणो में जान है तब तक अधिवक्ता झुकेंगे नहीं तथा सरकार जब तक मांगे पूरी नहीं करती तब तक आन्दोलन को अनवरत जारी रखेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह राठौड ने कहा कि जनता के साथ छलावा करके सरकार ने गलत कृत्य किया है, जिला बनने के बाद जो खुशियां केकडीवासियो के चेहरो पर चमकी थी उसे महज 17 महीने के भीतर ही भजनलाल सरकार ने छीनकर खुद की दुर्गति करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अब भी समय रहते अपने गलत फैसले बदले ले तथा जनता का भला सोचते हुए केकडी को फिर जिले का दर्जा दे ताकि जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज आहूजा ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओ से अपने पक्षकारान को जिले के फायदे बताकर उन्हें केकडी जिला बचाओ आन्दोलन से जोडने का आह्वान करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन ने जो आन्दोलन छेडा है उसमें लगातार कई सामाजिक संगठनो का साथ मिला है तथा आगे भी अन्य सामाजिक संगठनो का साथ लेने के लिए हम मजबूत रणनीति बनायेंगे साथ ही कानूनी लडाई लडने के लिए 11 सदस्यी टीम लगातार दस्तावेज संकलन करने मंे जुटी हुई है जिससे उम्मीद है कि न्यायिक शरण में जाकर जिले का दर्जा फिर से हासिल कर लेवे। उन्होंने इस मौके पर बार सदस्यो के साथ विचार विमर्श करते हुए आन्दोलन को व्यापक बनाने को लेकर चर्चा की।

इस मौके पर धरना प्रदर्शन के दौरान बार अध्यक्ष मनोज आहूजा, गजराज सिंह, नीतिन जैन, हेमन्त जैन, बिशन सिंह, चेतन धाभाई, शैलेन्द्र सिंह राठौड, मगनलाल लोधा, सूर्यकान्त दाधीच, परवेज नकवी, सीताराम कुमावत, रामावतार मीणा, भूपेन्द्र सिंह राठौड, विजेन्द्र पाराशर, कुशल बागला, भैरू सिंह, मुकेश शर्मा, रामेश्वर कुमावत, मुरलीधर शर्मा, शिवप्रसाद पाराशर, लोकेश शर्मा, आशा पाराशर, विष्णु साहू, सचिव राव, दिनेश टांक, लक्ष्मीचन्द मीणा, हनुमानप्रसाद शर्मा, डीएल पंचोली, अनिल शर्मा, नरेन्द्र जैन, आदिल कुरेशी, सलमान खान, नरेन्द्र लोधा, दिनेश पारीक, रविन्द्र मेवाडा, राकेश गुर्जर, रोडूमल सोलंकी, अभिनव अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement